???? बिग ब्रेकिंग: 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना देगी राजद, जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:( समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में, मंगलवार 26 नवम्बर को राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने बताया कि, जिस समय वह लोग सरकार में थे तो, उस समय बिहार में जाति आधारित गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था। नौकरी तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया गया था।

यही नहीं! जाति सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर राज्य सरकार ने अनुसूचित जातियों का कोटा बढ़ाकर 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजातियों के लिए 2 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 18 प्रतिशत कर दिया था। मगर राज्य सरकार के नकारात्मक रवैये और न्यायालय में सही तरीके से अपनी बातों को नहीं रखने के कारण, न्यायालय ने इस पर रोक लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी है तथा भाजपा सरकार में संविधान, लोकतंत्र तथा कौमी एकता खतरे में है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर बढ़े  हुए आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाता है तो, न्यायायिक प्रक्रिया पर स्वतः रोक लग जाती, लेकिन भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड ऐसा करना ही नहीं चाहती है।

इन्हीं सारे मुद्दों को लेकर राजद के साथी गुरुवार 28 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे, तथा उनकी मांगें माने जाने तक वह लोग सड़क से लेकर सदन तक अपने इस अभियान को जारी रखेंगे। मौके पर उजियारपुर संगठन राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रधान महासचिव विपीन सहनी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान,

प्रवक्ता संजय नायक, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज अहमद, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, जिला राजद कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, जिला राजद नेता जयशंकर राय, जिला सचिव उजियारपुर अरुण कुमार सिंह, राजाराम महतो, करण भास्कर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *