???? बिग ब्रेकिंग- प्रखंड में निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों का रहा दबदबा, लखनीपुर महेशपट्टी से युवा प्रत्याशी श्याम कुमार उर्फ एस प्रवीण व चांदचौर मध्य से सबसे कम उम्र के प्रत्याशी धीरज कुमार चौरसिया ने मारी बाजी, समर्थकों में हर्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड में पैक्स चुनाव के बाद शनिवार 30 नवम्बर को हुई मतगणना में अधिकांश पुराने पैक्स अध्यक्षों ने ही अपना दबदबा कायम रखा। हालांकि लखनीपुर महेशपट्टी, चाँदचौर मध्य व चाँदचौर पूर्वी में नए अध्यक्ष चुन गए हैं। तीन राउंड में हुई मतगणना में अंगारघाट से आनंद बर्द्धन ने 546 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल राय को 395 मत से पराजित कर दिया।

मतगणना में गोपाल राय को 151 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार डढ़िया मुरियारो में सूर्यदेव पांडेय विजयी रहे। जबकि चाँदचौर मध्य में प्रखंड के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार धीरज कुमार चौरसिया ने अपना दबदबा कायम कर दिया। चैता उत्तरी में विरेंद्र कुमार पांडेय, चैता दक्षिणी में रघुवंश राय, गावपुर में विद्यानन्द सिंह, चांदचौर करिहारा में अजित याजी, चाँदचौर पश्चिमी में सच्चिदानंद चौधरी, चाँदचौर पूर्वी में अरुण कुमार सिंह, बेलारी में जनक किशोर सिंह, महिसारी में हृदय नारायण राय,

भगवानपुर कमला में लालबहादुर सिंह, नाजीरपुर में विजय झा, बिरनामातुला में पंकज राय, पतैली पश्चिमी में रामकुमार सिंह, पतैली पूर्वी में मुकेश कुमार चौधरी, निकसपुर में युगेश्वर चौधरी, सातनपुर में रामईश्वर साह पैक्स अध्यक्ष चुन लिए गये। वहीं परोड़िया में प्रवीण कुमार रौशन, बेलामेघ में अरबिंद कुमार सिंह निर्विरोध पैक्स

अध्यक्ष पद पर चुन लिए गये। वहीं लोहागिर में मनोज चौधरी, रायपुर में रामाकांत चौधरी, मालती से मोहम्मद सलीम, तथा लखनीपुर महेशपट्टी में श्याम कुमार ने विगत 15 सालों से पैक्स अध्यक्ष रहे प्रभात कुमार सिंह को शिकस्त देते हुए पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *