???? बिग ब्रेकिंग- मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो क्लिप हुआ वायरल, मुखिया ने थाना को आवेदन देकर लगायी सुरक्षा की गुहार जांच में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया मुकेश पांडेय ने, अंगारघाट थाना को एक आवेदन उपलब्ध कराते हुए अपना व अपने परिवार के लोगों के जानमाल के सुरक्षा का गुहार लगाया है।

स्थानीय थाना को आवेदन देते हुए चैता उत्तरी मुखिया मुकेश पांडेय ने बताया है कि, वह 28 दिसम्बर को करीब 10 बजे वह अपने पंचायत के पंचायत भवन जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके एक साथी उमेश राय मिले।

जिन्होंने उन्हें जानकारी दिया कि, उनके हत्या की बात करते हुए एक ऑडियो क्लिप विभिन्न सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है।

जब उन्होंने उक्त ऑडियो क्लिप को सुना तो, उस ऑडियो क्लिप में एक शख्स साफ तौर पर बोल रहा है कि, आरा के ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या करने में किसी को कोई परेशानी ही नहीं हुई तो, चैता के मुखिया मुकेश पांडेय क्या है।

मारना होगा तो 12 बजे दिन में गोली मार देंगे। वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप में धमकी देने वाला व्यक्ति अंजाम भुगतने के लिए भी अपने-आपको तैयार बता रहा है। वह स्पष्ट तौर पर कह रहा है कि, 90 दिन में बेल हो ही जाता है, अगर सजा होगी तो भुगत भी लेंगे।

जिसके बाद से वह तथा उनका परिवार पुरी तरह दहशत में हैं। जिसके बाद उन्होंने इस मामले से संबंधित आवेदन स्थानीय थाना को देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है।

इस संबंध में पुछे जाने पर थानाध्यक्ष अंगारघाट संतोष कुमार यादव ने बताया कि, मामले से संबंधित आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पंचायत के सरकारी योजनाओं में की जाने वाली आपसी वर्चस्व का प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी