Samastipur: किशोरी की हत्या के विरोध में महिला मोर्चा ने प्रतिरोध मार्च निकालकर किया प्रतिरोध सभा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलारी दुर्गा मंदिर परिसर में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति रंजीता कुमारी की अध्यक्षता में विशाल प्रतिरोध मार्च व प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया।

प्रतिरोध सभा से पूर्व अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की सैकड़ों महिला सदस्यों ने, बेलारी हाईस्कूल चौक से अपने हाथों में झंडे, बैनर, तख्ती के साथ शिवानी के हत्यारे को फांसी दो, शिवानी तेरे हत्यारे को फांसी तक पहुंचाएंगे, आदि नारे के साथ पैदल प्रतिरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन करते हुए सभा स्थल पर पहुंची।

जहां इस सभा में मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने बताया कि, भाजपा की सरकार में देश भर में इस तरह की जघन्य अपराध की घटना बढ़ी है। समाज को कलंकित करने वाले आपराधिक घटना लगातार मणिपुर से लेकर बिहार के अंदर भी, डबल इंजन की सरकार महाजंगलराज में इस तरह की घटना उदाहरण हैं।

उजियारपुर थाना क्षेत्र के इस गांव की एक 8 वर्षिया बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चचरे भाई ने 25 दिसंबर को अपहरण कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दिया। हमारे समाज में बढ़ते अपराध के खिलाफ जनवादी महिला समिति को आवाज उठाने की जरूरत है, और संगठित होकर इस तरह की घटना का विरोध करते हुए संघर्ष को आगे बढ़ाना है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, जनवादी महिला समिति आज संकल्प लेती है कि जब तक बच्ची के हत्यारे को फांसी की सजा नहीं हो जाती, तब तक वह चुपचाप बैठने वाली नहीं हैं, उनका संघर्ष सड़क से सदन तक लगातार चलेगी। इस दौरान वक्ताओं ने मृत बच्ची के परिवार को निर्भया फंड से 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग सरकार से की।

इस दौरान मौके पर मौजूद जनवादी महिला समिति के राज्य महासचिव नीलम देवी ने कहा कि, आज कि यह घटना पहली घटना नहीं हैं, और ना ही यह आखिरी घटना है। हमारे समाज में इस तरह की घटना में नीतीश सरकार की गिरती कानून व्यवस्था पुरी तरह से दोषी है। खासकर शराबबंदी कानून की असफलता इस घटना का मुख्य कारण है।

आज बिहार के हर गांव के घर-घर में चोरी छुपे शराब बनाकर युवाओं को नशेड़ी बनाया जा रहा है, तथा युवाओं को अपने दिशा से भटकाया जा रहा है। जिसका शिकार महिला हो रही है। महिला के साथ जुल्म, अत्याचार लगातार बढ़ रही है। हम महिला समिति इसका विरोध करते हैं और मृत बच्ची के हत्यारे को जल्द से जल्द फांसी मिले इसकी मांग करते हैं। 

सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिंदु कुमारी सिन्हा ने बताया कि, हमारा समाज में खासकर महिलाओं को इस तरह की घटना का जमकर विरोध करना होगा, और जहां भी इस तरह की घटना हो महिलाओं को एकजुट होकर जुल्म करने वाले जुल्मी के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी।

वहीं भारत की जनवादी नौजवान सभा के अंचल मंत्री अशोक पुष्पम ने कहा कि, आज के युवाओं को खासकर नशा के लत के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है, तभी हम एक स्वच्छ समाज की कल्पना कर सकते हैं।

मौके पर सकैड़ो महिलाओं ने मृत नाबालिग किशोरी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया, और इस संघर्ष में एकजुट होकर दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प लिया।

मौके पर खुशबू सिंह, ज्योति कुमारी, गंगिया देवी, सुनैना देवी, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, रंजू देवी, प्रमिला देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, मीणा देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला