???? बिग ब्रेकिंग: ड्रोन कैमरा व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से 8 हजार लीटर से भी अधिक अर्ध निर्मित शराब उत्पाद पुलिस ने किया बरामद! शराब निर्माण उपकरण भी किया बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले की उत्पाद पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, खानपुर थाना क्षेत्र से ड्रोन कैमरे व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से, अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे करीब 8 हजार लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब, व 40 लीटर पुरी तरह से निर्मित देशी शराब बरामद किया है, साथ ही मौके से देशी शराब निर्माण से संबंधित उपकरण भी बरामद किया है।

इस दौरान टीम के सदस्यों ने देशी शराब निर्माण से संबंधित शराब भट्टी को ध्वस्त भी कर दिया। उत्पाद पुलिस ने मौके से चार छोटी गैस सिलेंडर, एक दर्जन से अधिक बर्तन आदि भी बरामद किया है। उक्त सफलता उत्पाद पुलिस को बुधवार 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे मिली है।

हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद सभी शराब धंधेबाज, उत्पाद पुलिस के वाहन को आते देख फरार हो गया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक समस्तीपुर, शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि, अवैध देशी शराब के निर्माण की सुचना पर हमारी टीम, खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव गयी हुई थी।

जहां ड्रोन तथा डॉग स्क्वायड की टीम के मदद से, नदी किनारे छापामारी कर 8 हजार लीटर अर्धनिर्मित अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। इस दौरान मौके से शराब बनाने का उपकरण आदि भी बरामद किया गया है। इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *