SAMASTIPUR: भगवान शंकर व माता भगवती की पूजा अर्चना कर युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने गांव समाज में की सुख, समृद्धि व शांति की कामना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने अपने निवास स्थान पर भगवान शंकर व माता भगवती की पूजा अर्चना कर गांव समाज में सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पूजा स्थल पर मौजूद 06 सदस्यीय पुरोहितों के द्वारा संपूर्ण हिन्दु रिति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस पूजा -पाठ को संपन्न कराया गया। इस दौरान पुछे जाने पर युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बताया कि, भगवान शंकर की पूजा करना एक पारंपरिक और आध्यात्मिक तरीका है। जिससे व्यक्ति अपने जीवन में शांति और सुख की कामना कर सकता है।

भगवान शंकर को देवताओं का देवता माना जाता है और उनकी पूजा करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक और मानसिक शांति भी मिलती है। इस दौरान युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बताया कि, भगवान शंकर की पूजा करने से व्यक्ति को सुख और शांति की प्राप्ति होती है, तथा उसके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है, तथा उस व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि भगवान शंकर की पूजा करने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है और वह अपने जीवन के सभी उद्देश्यों को समझने व पुरा करने में सक्षम हो जाता है। इस दौरान युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने, इस पूजा के माध्यम से गांव समाज में शांति की कामना भी किया।

मौके पर पुरोहितों में आचार्य विमलेश झा उर्फ विमल झा, राधाकांत झा, अवधेश पांडेय, ग्रामीण पुरोहितों में परमहंस मिश्र, दिलीप झा सहित स्थानीय ग्रामीणों में रामश्रेष्ठ सहनी, सरपंच जयराम सहनी, महेश सहनी, श्रीराम सहनी, सुजीत कुमार, वरूण राय, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार पासवान, गोलू पासवान, मोहम्मद आलमगीर, संजीत कुमार सदा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *