बिहार की आवाज। समस्तीपुर। नसीब लाल झा।
समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त 04 नये अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

इसके तहत राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन, शुक्रवार 18 जुलाई को गाड़ी संख्या 03261 का शुभारंभ राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली शुभारंभ स्पेशल के रूप में राजेन्द्रनगर से किया जाएगा । यह स्पेशल ट्रेन राजेन्द्रनगर से 11:45 बजे चलकर पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी एवं गाजियाबाद में रूकते हुए, अगले दिन 04:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन भी शुक्रवार 18 जुलाई को गाड़ी संख्या 05561 दरभंगा-गोमतीनगर उद्घाटन स्पेशल के रूप में दरभंगा से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 11:45 बजे चलकर कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोड़ासहन, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 04:05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 05599 बापूधाम मोतिहारी- आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन भी शुक्रवार 18 जुलाई को ही, बापूधाम मोतिहारी से किया जाएगा । यह स्पेशल ट्रेन मोतिहारी से 11:45 बजे खुलकर सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसबा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन -गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी शुक्रवार 18 जुलाई को भागलपुर से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर से 11: 45 बजे चलकर सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, मानपुर, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अध्योध्याधाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 08:30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।







