समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव में, बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच मृत नाबालिग किशोर के शव की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृत किशोर की पहचान रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित, चंदौली वार्ड 9 निवासी, प्रमोद साहनी के 10 वर्षीय नाबालिग पुत्र मोनू कुमार के रूप में की गई है। मृतक मोनू कुमार चौथी क्लास का छात्र बताया जा रहा है। उक्त घटना रविवार 20 जुलाई की दोपहर बाद करीब 3 बजे की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोनू कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से कुछ ही दूर पर स्थित, चौड़ में शौच करने गया था। जहां वह अपने अन्य साथियों के साथ, पानी भरे गड्ढे के पास पहुंचा। अचानक इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, और वह गहरे पानी में चला गया।
जिसके बाद उसके अन्य साथी दौड़ते हुए मृतक के घरवालों को इसकी सुचना दिया। सूचना मिलने के बाद मृतक के घरवाले व स्थानीय गांव के लोग, घटनास्थल पर पहुंचे। जहां स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृत किशोर के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।
वहीं घटना के बाद से मृतक किशोर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक किशोर के पिता मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। इस संबंध में रामचंद्रपुर अंधैल के पूर्व मुखिया उमेश साहनी का बताना है कि, मृतक किशोर सौच करने के लिए पास के ही चौर की तरफ गया हुआ था।
जहां पानी से भरे गड्ढे में फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जिसे स्थानीय गोताखोरों के द्वारा पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद, उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पह अग्रतार कार्रवाई में जुटी हुई है








