समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखण्ड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में संचालित, एक निजि शिक्षण संस्थान में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) का प्रखंड स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन, भगवानपुर कमला पंचायत की मुखिया, फिरोजा बेगम की अध्यक्षता व प्रखंड सचिव सह जिला पार्षद सदस्य रिंकी कुमारी के संचालन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गयी।

आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने किया। आयोजित इस सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, आधी आबादी महिलाओं को डबल इंजन की सरकार ने, आजादी के 77 वर्षों बाद भी शिक्षा, और रोजगार से वंचित कर रखा है।

महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वावलंबी बनाने के नाम पर माइक्रोफाइनेंस कम्पनियों, और जीविका समूह के माध्यम से कर्ज का बोझ लाद दिया जा रहा है इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, आज बिहार में 65 प्रतिशत महिलाएं जहां अशिक्षित हैं, वहीं 80 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं। यही नही 40 प्रतिशत महिलाएं जहां भूमिहीन हैं, वहीं 50 प्रतिशत महिलाओं को पक्का मकान नहीं मिला है।
इस दौरान मुखिया फिरोजा बेगम ने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बिहार की डबल इंजन की सरकार में महिलाओं पर दमन और शोषण काफी बढ़ा हुआ है। इनके शासनकाल में महिलाओं, बच्चियों और छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अश्लीलता और ब्लातकार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
वहीं पूर्व जिला पार्षद बुच्ची देवी ने बताया कि, महिलाएं संघर्ष कर पंचायत से संसद भवन तक पहुंची, कार्यालय, विद्यालय और न्यायालय तक पहुंची, शासन प्रशासन से लेकर सीमा सुरक्षा तक पहुंची, खेत खलिहान से लेकर कल कारखानों तक पहुंची, लेकिन आज भी महिलाओं को पुरुष प्रधान समाज में दोयम दर्जे का नागरिक और उपभोग की वस्तु ही समझा जा रहा है।
जिला पार्षद रिंकी कुमारी ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्ययोजना पेश करते हुए कहा कि, एनडीए सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी 70 हजार करोड़ का घोटाला कर बिहार की जनता के साथ धोखाधड़ी किया है। मौके पर फूलपरी देवी, रीना देवी, जमीला खातून, विभा देवी, नसीमा खातून, अजमेरी खातून, सुमित्रा देवी, सहाना खातून, सहित दर्जनों की संख्या में एपवा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।







