उजियारपुर। बिहार की आवाज। अरविन्द कुमार व अरूण कुमार सुमन।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के, एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने चैता दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार चौरसिया सहित, अन्य पर अपनी नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए, न्यायालय में दायर वाद के आलोक में न्यायालय द्वारा आदेश मिलने के बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के द्वारा उक्त मामले में, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

आरोपित युवक भाजपा के एक बरिष्ठ नेता का करीबी भी बताया जा रहा है। वहीं इस संबंध में पिड़ित नाबालिग किशोरी के दादा का बताना है कि, मंगलवार 13 मई 2025 को उनकी पोती, घरेलू सामान की खरीदारी करने दुकान पर गयी हुई थी।
इसी दौरान चैता दक्षिणी पंचायत के क्षेत्र संख्या-38 के पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार चौरसिया ने, अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी पोती को जबरन उठाकर मवेशी घर में ले गया, तथा दुष्कर्म का कोशिश किया। जिसकी शिकायत उन्होंने समस्तीपुर न्यायालय में किया था।
जहां से आदेश मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार चौरसिया सहित उसके सहयोगियों पर भी अंगारघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं इस मामले के मुख्य आरोपित, पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार चौरसिया का बताना है कि, आरोप लगाने वाला व्यक्ति उनके जमीन के बीचोंबीच से सड़क का निर्माण करना चाहता था।
जिससे मना करने पर आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने उनलोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद उसने इस घटना से संबंधित प्राथमिकी भी अंगारघाट थाना में दर्ज कराया था। उनके उपर लगे सभी आरोप गलत है। वहीं थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी का बताना है कि, माननीय न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।








