SAMASTIPUR: जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजि शिक्षण संस्थान परिसर में, सोमवार 25 अगस्त को एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के शुरूआत में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को, मिथिला परंपरा के अनुसार, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी भाजपा विधायक प्रत्याशी कमलकांत राय ने पाग, चादर बुके देकर व फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया, साथ ही नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित मंचासीन गठबंधन के सभी नेताओं को भी, पाग, चादर, बुके व माला देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच काफी खुशी देखी गयी। आयोजित इस कार्यक्रम में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा में चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की आश रखने वाले लोग भी अपने अपने समर्थकों के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुए थे। इस दौरान देखा गया कि, भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा भी करीब 2 सौ समर्थकों के साथ जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
यही नही कुछ देर बाद बिहार सरकार के पुर्व मंत्री रामलखन महतो के पुत्र भी करीब 50-60 कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे, साथ ही रामाकांत राय व शील राय भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। हालांकि इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं की संख्या उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पद के प्रवल दावेदार पुर्व मुखिया सह भाजपा नेता कमलकांत राय का था। भावी विधायक प्रत्याशी कमलकांत गाजे बाजे के साथ हजारों की संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
मौके पर मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि, संपूर्ण देश के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में, बिहार में विकास का चौतरफा काम हुआ है। विकास कार्यों के मामले में बिहार अब अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। विकास का ही नतीजा है कि, संपूर्ण बिहार में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिहार सरकार की ओर से 125 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
बिहार के करोड़ों उपभोक्ताओं का बिजली बिल इस माह का शून्य दर्शाया गया है। जिससे आमजनों में काफी खुशी देखी जा रही है। यही नहीं! बिहार सरकार ने बुजुर्ग, दिव्यांग व विधवा बहनों के पेंशन को तिगुना करके ऐतिहासिक काम किया है। साथ ही बिहार के सभी सड़कों का जीर्णोद्धार तथा नयी सड़कों का जाल बिछाते हुए, पुल और पुलियों का निर्माण किया गया है।
इस दौरान श्री जायसवाल ने यह भी कहा कि, जिस तरह से बिहार में विकास कार्यों ने अपना रफ्तार पकड़ा है, विकास कार्यों के इस रफ्तार को देखकर पूरा विपक्ष डरा हुआ है। विपक्ष के पास सरकार से सवाल करने के लिए हिम्मत नही है, जो विकास के मुद्दे पर चर्चा कर सके। बिहार पहले गड्ढ़ा था गड्ढ़ा आज फोर लेन, सिक्स लेन है। गंगा में पहले मोकामा में पुल था, आज पुल ही पुल है।
इस दौरान श्री जायसवाल ने यह भी दावा किया कि, इसी विकास के मुद्दे को लेकर जनता के पास जाएंगे, और सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार, एक बार फिर भारी मतों से बनेगी। वहीं राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के द्वारा, भाजपा हिंदुओं में उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है, के सवाल पर उन्होंने जबाब देते हुए कहा कि, हिन्दु कभी उन्मादी हो ही नही सकता है।
इस दौरान उन्होनें पत्रकारों की ओर ही ईशारा करते हुए कहा कि, अगर आपलोग सनातन धर्म को मानने वाले हैं तो, अपने आपको टटोल कर देखिएगा। सांसद पप्पू यादव के द्वारा तेजस्वी यादव को जननायक कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, बिहार में एक ही जननायक है, और वो हैं जननायक कर्पूरी ठाकुर। उनके अलावे किसी और को जननायक कहना कर्पूरी ठाकुर का अपमान है और यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार के लोकनायक केवल जयप्रकाश नारायण जी थे।
मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद कौशलेंद्र कुमार, लोजपा प्रदेश महासचिव संजय पासवान, रालोमों के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के महिला प्रदेश अध्यक्ष स्मिता शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, भाजपा उत्तरी भाग के जिलाध्यक्षा नीलम साहनी, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, लोजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह, रालोमो जिलाध्यक्ष बिनोद साहनी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर, बिहार विधान पार्षद तरूण कुमार चौधरी सहित, भाजपा नेता कमलकांत राय, उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, शील राय, रामाकांत राय, जितेंद्र चौधरी, चंदन कुमार मिश्रा, ललन सिंह, प्रशांत पंकज, राजा राम सिंह कुशवाहा, अरविन्द कुशवाहा व जितेंद्र कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।








