???? बिग ब्रेकिंग: घर से भाकर शादी करने वाले प्रेमी जोड़े को अंगारघाट पुलिस ने बरामद कर प्रेमी जोड़े के परिजनों को किया सुचित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट पुलिस ने बेगुसराय जिला के प्रेमी जोड़े को अंगारघाट थाना क्षेत्र के पतैली हाट के पास से बरामद कर अपने साथ थाने लेती चली गयी। मामला सोमवार 01 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे की बतायी जा रही है।

प्रेमी जोड़े की पहचान बेगुसराय जिला के लोहियानगर थाना अंतर्गत बाघी गांव निवासी, सिकंदर पासवान की 19 वर्षिया बेटी नेहा कुमारी तथा बेगुसराय जिला के ही लोहियानगर थाना अंतर्गत बाघी गांव निवासी, स्वर्गीय रामाशीष झा के 25 वर्षिय पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गयी है।

इस संबंध में प्रेमी जोड़ा नेहा कुमारी व धीरज कुमार का बताना है कि, वह दोनों कानूनन बालिग हैं। वह दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। जिसके कारण दोनों एक दुसरे को काफी दिनों से पहचान रहे हैं। इधर विगत कुछ सालों से दोनों एक दुसरे से प्यार करने लगे थे। चुंकि दोनों की जाति अलग-अलग है।

इसलिए उनके परिवार वाले इस शादी के लिए रजामंद नही थे। इसलिए वहलोग बीते दो दिन पहले अपने घर से चुपके से निकल गए, तथा दरभंगा जिला के एक मंदिर में शादी कर ली, तथा शादी के बाद वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने अंगारघाट थाना क्षेत्र के पतैली हाट के पास पहुंचे थे। जहां से किसी ने इसकी सुचना अंगारघाट पुलिस को दे दिया। जिसके बाद अंगारघाट पुलिस उनलोगों को थाने लेकर जा रही है।

इस दौरान प्रेमी जोड़े ने, यह भी बताया कि अगर उनके परिजन अब मान गए तो ठीक है, वर्ना वह दोनों अपना आशियाना परिवार से दुर रहकर ही बसाएंगे। वहीं अंगारघाट थानाध्यक्ष का बताना है कि, स्थानीय लोगों की सुचना पर ईभीआर की टीम ने प्रेमी जोड़े को थाना लाया है। दोनों अपने आप को बालिग बता रहें। जिसका सत्यापन किया जा रहा है, साथ ही लड़का व लड़की के परिजनों को सुचना दे दी गयी। परिजनों के आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!