समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच 28 टर सातनपुर चौक के पास, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुर्व से आहूत गुरूवार 04 सितम्बर को बिहार बंद को सफल सफल बनाने के उद्देश्य से नारेबाजी करते हुए, जाम कर दिया, तथा विपक्ष विरोधी नारे जमकर लगाने लगे।

एनएच-28 जाम होने के कारण सातनपुर चौक के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। हालांकि सातनपुर चौक पर एनएच जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने, आपातकालीन वाहन, दोपहिया वाहन व स्कूल बस को इस जाम से मुक्त रखा था।
सड़क जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का बताना था कि, पिछले दिनों दरभंगा जिला मे आयोजित राहूल गांधी के एक कार्यक्रम में, उनके मंच से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मां को भद्दी भद्दी गाली दी गयी। भारत के प्रधानमंत्री के मां को गाली देना पुरे भारतवर्ष के मां व बहनों का अपमान है।
जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नही करेगी। आज उसी गाली के विरोध में पुरा एनडीए गठबंधन मैदान में है। इस दौरान भाजपा नेता चंदन मिश्रा ने कांग्रेस व राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि, प्रजातंत्र में अगर वह इस तरह के शब्दों का प्रयोग करेंगे तो उनके लिए ठीक नही होगा।
इस दौरान भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि, इंडी गठबंधन के लोग बिहार में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर घबरायी हुई है। जिसके कारण इस तरह की ओछी हरकत कर रही है। इसलिए आज वहलोग भारत मां के सम्मान में तथा भारतवर्ष की सभी मां बहनो के सम्मान में सड़क पर उतरे हुए हैं।
इस दौरान मौके पर भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्रा, ललन सिंह, पुर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, रूमान अहमद साबरी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।







