???? बिग ब्रेकिंग: बारिश के दौरान ठनका गिरने से 01 किसान समेत पशु की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित चौड़ में, रविवार 07 सितम्बर की दोपहर बाद करीब 04 बजे एक किसान व उसके पालतु पशु की ठनका/वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गयी।

इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को हुई सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुर वार्ड 05 निवासी, जगदीश पासवान के 45 वर्षिय पुत्र रामसो पासवान के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक रामसो पासवान अपने पालतू पशु भैंस को लेकर पास के ही चौड़ में चारा खिलाने ले गये थे। जहां बारिश के दौरान ठनका के चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उधर घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सह पुर्व मुखिया सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के प्रबल दावेदार कमलकांत राय ने मृतक के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया तथा नकद राशि 5 हजार रूपये देकर सहायता किया।

इस दौरान श्री राय ने घर की माली हालत को देखते हुए सरकार से मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए मुआवजा देने की भी मांग की, साथ ही उजियारपुर अंचलाधिकारी आकाश कुमार से मोबाइल फोन पर बातचीत कर मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता राशि देने की मांग की।

वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार का बताना है कि, बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक व्यक्ति के मौत की सुचना मिली है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर भाजपा नेता चंदन कुमार मिश्रा, मुकुल सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरज यादव, रामविलास पासवान, मदन पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *