09 सुत्री मांगों के समर्थन में आशा बहनों ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा फैसिलेटेटर व आशा कर्मियों ने, बिहार राज्य आशा सह आशा फैसिलेटर संघ के आह्वान पर शनिवार 20 सितम्बर को जोरदार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान आशा कर्मियों ने बताया कि, आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय देने, आशा कर्मियों की सेविका/सहायिका के तर्ज पर सेवानिवृत्ति की समय-सीमा 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा देने सहित अन्य मांगों को लेकर उनका यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं का यह भी बताना था कि, सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि वहलोग पिछले 20 वर्षों से किसी भी विषम परिस्थिति में बगैर किसी परवाह के, मरीजों की सेवा कर रहे हैं, जबकि उन्हें मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दैनिक मजदूरी से भी कम है, क्योंकि इस 3 हजार रुपये मासिक में, परिवार का भरण-पोषण करना भी काफी मुश्किल लग रहा है।

इस प्रदर्शनकारी आशा कर्मियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो, आने वाले दिनों में वहलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर सकते हैं। इस दौरान प्रखंड सचिव काजल किरण शर्मा ने, अपनी 9 सुत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डाक्टर राजीव कुमार सिंह को सौपा।

इस दौरान मौके पर आशा प्रखंड अध्यक्ष अहिल्या कुमारी, प्रखंड सचिव काजल किरण शर्मा, देवयानी कुमारी, शबाना खातून, विनीता कुमारी, हेमलता कुमारी, विमला देवी, नीलम देवी, ममता कुमारी, मंजू सिंह, रजनी कुमारी, सुषमा कुमारी, कंचन कुमारी, वीणा कुमारी, सरिता कुमारी, खुशबू कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, रेहाना खातून, रीता कुमारी सहित दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला