24 जनवरी को कर्पूरीग्राम आगमन के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष आंदोलन के माध्यम से विभिन्न मुद्दों को उठाएगी भाकपा माले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज संवाददाता। भाकपा माले का शाहपुर बघौनी शाखा का, शाखा सम्मेलन सोमवार 12 जनवरी को शाहपुर बघौनी पंचायत के वार्ड 11 में, प्रखंड कमिटी सदस्य मो एजाज की अध्यक्षता में संपन्न हो गयी।

इस शाखा सम्मेलन के माध्यम से नौशाद तौहीदी को सर्वसम्मति से शाखा सचिव चुन लिया गया। सम्मेलन के बाद नयी शाखा सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, भाकपा माले आंदोलन की पार्टी है।

पीड़ित को न्याय दिलाने, मौलिक अधिकार की रक्षा, जोर-जुल्म एवं लूट-भ्रष्टाचार के खिलाफ ताजपुर में भाकपा माले अनवरत संघर्षरत रहीं है, और आंदोलन के माध्यम से हजारों पीड़ित-परेशान को न्याय दिलाई है। ताजपुर में भाकपा माले को और अधिक मजबूत बनाकर न्याय आंदोलन तेज किया जाएगा।

थर्ड डिग्री टार्चर करने वाले पुलिस-अधिकारी एवं घूसखोर अंचल राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति पर कारवाई की मांग को लेकर, मुख्यमंत्री के कर्पूरीग्राम आगमन पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष आंदोलन के माध्यम से मुद्दा उठाने का निर्णय लिया गया। भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मधेपुरा में हिना प्रवीन ब्लातकार- हत्याकांड की निंदा करते हुए।

आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में बंद करने एवं बढ़ते हत्या अपराध ब्लातकार की घटना पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर शाद तौहीदी, वलाम तौहीदी, मुखलिश तौहीदी, मिन्हाजुलहक, मोहम्मद राशि हुसैन, मोहम्मद आले, अकदस तौहीदी, फैयाज तौहीदी, शहवाज तौहीदी आदि मौजूद थे।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!