समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहने की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर, रविवार 1 मार्च की देर शाम करीब 08 बजे, आरपीएफ द्वारा जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहने के उद्देश्य के साथ, विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत स्टेशन परिसर में यात्रियों को सतर्क रहने और ठगी की घटनाओं से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों को बताया कि अनजान लोगों से खाने-पीने की कोई भी वस्तु न लें, किसी के बहकावे में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें, और यात्रा के दौरान अपने सामान पर विशेष नजर बनाएं रखें। साथ ही संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तुरंत आरपीएफ या रेलवे हेल्पलाइन को सूचना देने की अपील की गई।

अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में यात्रियों को पंपलेट के माध्यम से भी जागरूक किया गया। इस दौरान आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि, जहरखुरानी गिरोह यात्रियों को निशाना बनाकर उनकी संपत्ति लूट लेते हैं, इसलिए थोड़ी सी सतर्कता बड़ी घटना को टाल सकती है। आरपीएफ के इस अभियान से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है। रेल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *