उजियारपुर (समस्तीपुर): उजियारपुर थाना क्षेत्र के एसएच-88 स्थित शहबाज़पुर गांव के पास, शनिवार 28 मार्च की शाम करीब 4 बजे, बाइक सवार बदमाशों ने एक बाईक सवार युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए, युवक से सोने की चेन और अंगूठी की लूट कर ली और आराम से फरार हो गए।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, उजियारपुर थाने की पुलिस व डायल नंबर -112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना उस वक्त हुई जिस समय पिड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी का ईलाज कराने पटना जा रहा था। पिड़ित युवक घटना के कुछ देर बाद ही पटना चला गया। जिसके कारण पिड़ित की पहचान नही हो पाई है।
हालांकि पिड़ित युवक दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी पत्नी को प्रसव के लिए दलसिंहसराय के किसी निजि अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने प्रसुता की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया था।
जिसके बाद पिड़ित युवक अपनी पत्नी को एंबुलेंस से पटना के लिए भेजकर, खुद बाईक से ही पटना जाने के लिए निकल गया। इसी दौरान ही उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाज़पुर एसएच- 88 पर, एक ही बाइक पर सवार तीन की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने, उक्त युवक को रोक लिया, तथा पिस्टल का भय दिखाकर उससे सोने की चेन व अंगूठी की लूट कर ली।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उजियारपुर थाना और डायल 112 को इस वारदात का सूचना दिया।सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष के सूचना देने पर दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की।
घटना के संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, दलसिंहसराय से पटना जा रहे एक व्यक्ति के द्वारा, थाना को यह सुचना दी गयी है कि, बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे लूटपाट की है। घटना के तुरंत बाद वह अपने किसी रिश्तेदार का ईलाज कराने पटना चला गया है। जिसके कारण उसका नाम-पता फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि अभी तक थाना में आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।









