???? बिग ब्रेकिंग: पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता की संदिग्ध हालत में हुई मौत! हत्या, हादसा, स्वभाविक, साजिश या लंबी बिमारी ? 72 घंटों बाद भी मुसरीघरारी पुलिस के हाथ नही लगा है कोई सुराग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/अरविन्द कुमार/मुसरीघरारी/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित, डीएवी पब्लिक स्कूल रोड से गुरुवार 1 फरवरी की देर शाम, सड़क किनारे से पूर्व जिला पार्षद सह राजद नेता रंजित राय, व 1 अन्य युवक को बेहोशी की अवस्था में स्थानीय लोगों ने बरामद कर, ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां सदर अस्पताल में ड्युटी पर तैनात डॉक्टरों ने, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग निवासी, पूर्व जिला पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव रंजित राय को मृत घोषित कर दिया, तथा एक अन्य युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

हालांकि बेहोश युवक के परिजन उसका ईलाज पटना के किसी निजि अस्पताल में करा रहे हैं। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव स्थित, डीएवी पब्लिक स्कूल रोड में गेट पर गुरुवार 1 फरवरी की देर शाम को, सड़क किनारे दो व्यक्ति को अचेतावस्था में देख, स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी मुसरीघरारी पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस, बेहोश दोनों युवक को स्थानीय लोगों की मदद से, ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां सदर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, दोनों युवकों में से पूर्व जिला पार्षद रंजीत राय को मृत घोषित कर दिया, तथा एक अन्य युवक को बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि सुत्रों का बताना है कि, मृतक रंजीत राय का पुरा शरीर काला हो चुका है। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि, मृतक के शरीर में किसी ना किसी तरीके से जहरीला खाद्य पदार्थ ईंजेक्ट किया गया है। वहीं कुछ लोग इसे सोची समझी साजिश के तहत की गयी हत्या बता रहे हैं। हालांकि विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, मृतक शराब पीने का आदि हो चुका था। जिसके कारण अक्सर उसके हाथ व पुरे शरीर में कंपन होता रहता था। हालांकि मृतक रंजित राय के परिजन उसका ईलाज पटना के किसी नशामुक्ति केंद्र से करा रहे थे। जिसके कारण मृतक शराब पीना भी छोड़ चुका था। वहीं कुछ लोगों का यह भी बताना है की, मृतक विगत कुछ दिनों से शराब का सेवन करना बंद कर दिया था, तथा ड्रग्स का सेवन करना शुरू कर दिया था। आशंका जतायी जा रही है कि, ड्रग्स के ओवरडोज के कारण ही उसकी मौत हुई है। वहीं कुछ अन्य सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, मृतक विगत कुछ दिनों से जमीन खरीद बिक्री अर्थात प्रॉपर्टी डीलींग का काम भी कर रहा था। जिसके कारण मृतक के परिजन इसे हत्या भी मान रहे हैं। वहीं एक अन्य सुत्र का बताना है कि, कहीं ऐसा तो नही है कि पूर्व जिला पार्षद सह युवा राजद नेता रंजित राय की मौत, जहरीली शराब पीने से हुई हो। हालांकि उपरोक्त सभी आशंकाओं का पटाक्षेप तो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उधर राजद नेता की संदिग्ध मौत से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार 02 फरवरी की सुबह, एनएच 28 मुसरीघरारी चौराहा को घंटों जाम कर दिया। जिसके कारण एनएच 28 मुसरीघरारी चौराहा के चारों तरफ, काफी दूर दूर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। हालांकि स्थानीय पुलिस के द्वारा घटना की निष्पक्ष जांच किए जाने का भरोसा मिलने के बाद, सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *