बिहार मंत्रिमंडल के विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह सहित कई अहम विभाग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पटना। बिहार सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं सिविल विमानन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग दिया गया है।

वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की जिम्मेदारी बिजेंद्र प्रसाद यादव को मिली है। ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग श्रवण कुमार को सौंपा गया है, जबकि कृषि विभाग विजय कुमार सिन्हा को दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के जिम्मे रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग की कमान निशांत कुमार को मिली है। भवन निर्माण विभाग लेसी सिंह, सहकारिता विभाग राम कृपाल यादव तथा नगर विकास एवं आवास विभाग नितीश मिश्रा को सौंपा गया है। परिवहन विभाग दामोदर रावत को दिया गया है।

उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग संजय सिंह टाइगर को मिला है, जबकि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग अशोक चौधरी को सौंपा गया है। योजना एवं विकास विभाग भगवान सिंह कुशवाहा तथा श्रम संसाधन एवं कौशल विकास विभाग अरुण शंकर प्रसाद को दिया गया है।

मदन सहनी को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, डॉ. संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन विभाग तथा रमा निवास को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मिला है। आपदा प्रबंधन विभाग रत्नेश सदा तथा पथ निर्माण विभाग कुमार शैलेन्द्र को सौंपा गया है।

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग शीला कुमारी, पर्यटन विभाग केदार प्रसाद गुप्ता तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग जनक कुमार रोशन को मिला है। ग्रामीण कार्य विभाग सुनील कुमार को दिया गया है।

उद्योग एवं खेल विभाग श्रेयसी सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जमा खान तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग नंदकिशोर राम को सौंपा गया है। ऊर्जा विभाग शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल तथा खान एवं भूतत्व विभाग डॉ. प्रमोद कुमार को मिला है।

समाज कल्याण विभाग स्वेता गुप्ता, शिक्षा विभाग मिथिलेश तिवारी तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ. रामचंद्र प्रसाद को दिया गया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सुरेंद्र कुमार सिंह, गन्ना उद्योग विभाग संजय कुमार तथा पंचायती राज विभाग दीपक प्रकाश को सौंपा गया है।

सरकार द्वारा जारी इस विभागीय बंटवारे के बाद विभिन्न विभागों में नई कार्यशैली और योजनाओं को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *