यशवंत कुमार “बादशाह”/समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत स्थित, बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर हरिहरपुर खेढी धाम में, गया जिला के बाद दूसरा श्री विष्णुपद मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। इस मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण भगवान के प्रतिमा की स्थापना की गई है।

इस मौके पर बाबा हरिहरनाथ अंकुरी महादेव मंदिर परिसर से, 101 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा भी निकाला, जो भोरे जयराम, भवानीपुर, खाजेपुर दाखिली होते हुए वापस हरिहरपुर खेढ़ी स्थित मंदिर परिसर में पहुंच गया। जहां 22 फरबरी को ही दोपहर 1 बजे के करीब उनका प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद ही कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

मौकै पर मंदिर निर्माणकर्ता यजमान पंडित श्री रामानंद झा के अलावे पूर्व मुखिया बालेश्वर राय, पवन कुमार झा, दयानंद झा, खानपुर दक्षिणी मंडल भाजपा प्रवक्ता यशवंत कुमार चौधरी बादशाह, रामबाबू चौधरी, चंद्र भूषण चौधरी, रौशन कुमार चौधरी, हरेराम चौधरी आदि सदस्य मौजूद रहे। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि को भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य हरि सहनी, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना स्थानीय सांसद प्रिंस राज,भाजपा नेता नीलम सहनी आदि के जुटने की भी पुष्टि समिति सदस्य यशवंत कुमार चौधरी ने किया है।







