उजियारपुर में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, युवती से जेवरात छीनकर हुआ फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत एसएच -88 पर प्रेम ब्रह्ण्डा पुल के पास, मंगलवार 21 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे, बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को निशाना बनाते हुए, उसके गले से सोने के जेवरात छीन लिए और फरार हो गए।

घटना के बाद उक्त युवती ने इसकी सुचना डायल नंबर-112 को दिया। सुचना मिलने के तत्काल बाद डायल नंबर-112 की टीम मौके पर पहुंची, तथा मामले की छानबीन करते हुए, घटना की सुचना उजियारपुर थाने की पुलिस को दिया, लेकिन घटना की जानकारी मिलने के करीब दो घंटा बाद तक उजियारपुर पुलिस मौके पर नही पहुंची थी।

पिड़िता की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के प्रेम ब्रह्ण्डा गांव निवासी, भोला पासवान की 25 वर्षिया पुत्री सोनम कुमारी के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 21 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे, सोनम कुमारी अपनी सहेली के साथ घरेलू सामान की  खरीदारी करने जट्टाडीह चौक पर जा रही थी।

इसी दौरान जट्टाडीह चौक की तरफ से एक ही बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उक्त युवती के पास से गुजरते हुए, बाईक घुमा लिए तथा युवती के पास पहुंचे। इसी दौरान बाईक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर युवती के गले से दो सोने की जिउतिया और एक ढोलना (मंगलसूत्र) छीन लिया, तथा दोनों बदमाश तेज गति से डैनी चौक, दलसिंहसराय की ओर भाग निकले।

घटना के बाद युवती ने स्थानीय युवक की मदद से बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन उनका कुछ पता नही चला। इस दौरान बदमाशों ने युवती का दुपट्टा भी खींच लिया था, जिसे कुछ दूरी पर जाकर फेंक दिया। छीने गए जेवरात की कीमत करीब 60 से 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ कर मामले की जानकारी उजियारपुर थाना को दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक करीब दो घंटे बाद भी स्थानीय उजियारपुर थाने की पुलिस के मौके पर नहीं पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी