भीषण सड़क हादसा: तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेगूसराय। बिहार पुलिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद साबित हुआ। बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत, बखड्डा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में, मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार एवं अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सरकारी वाहन से वापस मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि वाहन के उड़े परखच्चे

प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि,  आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि, दुर्घटना में बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर तथा वाहन चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया, जहां चिकित्सकों के लाख प्रयास के बावजूद उन्हें भी नही बचाया जा सका, और ईलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर

उधर घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय और मधेपुरा पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच, दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है। तीनों थाना प्रभारियों के असामयिक निधन की सुचना से मधेपुरा पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गयी।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस ट्रक से कार टकराई वह सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और दुर्घटना के समय सड़क की परिस्थितियां कैसी थीं।

आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा

फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना से संबंधित विस्तृत आधिकारिक रिपोर्ट जारी किए जाने की प्रतीक्षा की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक हादसे में तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की मौत ने पूरे बिहार पुलिस परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतकों के प्रति विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक संगठनों द्वारा शोक व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी