जल-जमाव और जल निकासी की समस्या को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। पुसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं मुख्य सड़क मार्गों पर व्याप्त जल-जमाव और जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सह इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), पूसा को ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

बीडीओ को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, प्रखंड के कई गांवों, वार्डों और मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। इससे आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यवसायियों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल-जमाव के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

ज्ञापन में विशेष रूप से दक्षिणी हरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 और 7 अंतर्गत समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर भुस्कौल चौक के समीप, राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर के पास, वार्ड संख्या 10 से 14 में महादलित बस्ती जाने वाले मार्ग तथा महमदा पंचायत के पूसा बाजार–ढ़ोली मुख्य सड़क मार्ग एवं बांके झा मंदिर के समीप दलित बस्ती जाने वाले सड़क मार्ग में लंबे समय से बनी जल निकासी की समस्या का उल्लेख किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली वर्षा होने पर भी इन क्षेत्रों की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।

इस अवसर पर रौशन कुमार यादव ने कहा कि जल-जमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि सभी प्रभावित स्थलों का तकनीकी सर्वेक्षण कराकर जल निकासी की स्थायी एवं वैज्ञानिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों का निर्माण, अतिक्रमण हटाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए।

रौशन कुमार यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या के समाधान की दिशा में शीघ्र और ठोस पहल नहीं की गई तो स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को साथ लेकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रखंड प्रशासन जनता की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। मौके पर आरवाईए नेता गणेश यादव, मंदीप कुमार तथा भाकपा-माले नेता भागनारायण राय सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल