दरियापुर बांध पर दर्दनाक सड़क हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक; दो नाबालिग किशोर गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/उजियारपुर: उजियारपुर थाना एवं मुफस्सिल थाना के सीमावर्ती क्षेत्र दरियापुर गांव स्थित दरियापुर बांध पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो अज्ञात नाबालिग किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उसके परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया। घटना शुक्रवार 12 जून की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोर दरियापुर गांव से बालाजी चौक की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों किशोर काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान दरियापुर बांध के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोरों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इसी बीच किसी ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को वहां से हटा दिया।

घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बिजली का पोल टूट जाने से आसपास के इलाके में घंटो बिजली आपूर्ति प्रभावित रहा। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में बिजली विभाग अथवा पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दरियापुर बांध मार्ग पर अक्सर वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। फिलहाल दोनों घायल किशोरों का इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी