सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के बिथान थाना अंतर्गत फुहिया पुल के पास, बुधवार 10 जून की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में, एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सुचना पर पहुंची बिथान थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मृतक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव निवासी, खलट मुखिया के 22 वर्षिय पुत्र विवेक मुखिया के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विवेक मुखिया बुधवार 10 जून की देर रात करीब 9 बजे, किसी आवश्यक कार्य से अपने घर से निकटवर्ती चौक पर गया था। जहां से वापस अपने घर लौटते समय फुहिया पुल के समीप सड़क किनारे खड़े, एक ट्रैक्टर के ढाला (ट्रॉली) से उसके बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि, घटनास्थल पर ही विवेक का सिर गंभीर रूप से फट गया, और वह सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और इसकी सूचना घायल विवेक के परिजनों को दिया, तथा तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। ग्रामीणों का बताना है कि, मृतक विवेक मुखिया विवाहित था, तथा उसका एक छोटा बच्चा भी है। विवेक की असामयिक मौत से मृतक की पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी