नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा भट्ठी चौक के पास एनएच-28 पर, पैदल एनएच पार कर रहे एक युवक को, तेज गति आ रहे बाईक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें बाईक सवार युवक व पैदल एनएच- 28 पार कर रहे युवक, दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पत्रकार नसीब लाल जा के सहयोग से, डायल नंबर 112 की टीम ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए, मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां दोनों घायलों का ईलाज जारी है। दोनों घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर लगुनियां वार्ड 2 निवासी, हरिन्द्र साह के 35 वर्षिय पुत्र धर्मवीर कुमार, तथा विक्रमपुर बांदे गांव निवासी, शिवचंद्र राय के 24 वर्षिय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंच, हादसे में शामिल बाईक को जप्त कर थाने लेती चली गयी है। घटना शनिवार 24 फरवरी की देर शाम की है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरियापुर लगुनियां गांव निवासी, धर्मवीर कुमार लाटबसेपुरा गांव के भट्ठी चौक के पास, एनएच 28 को पार कर रहे थे कि, इसी दौरान मुसरीघरारी की ओर से आकर ताजपुर की ओर जा रहे, तेज गति बाईक सवार युवक ने, एनएच पार कर रहे युवक को जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर नसीब लाल झा ने, स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को ईलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों का ईलाज जारी है।







