अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर जूट मिल रोड स्थित मुसापुर गांव में, सीएसपी संचालक विकाश कुमार झा के साथ हुई लूटपाट, व गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल 2 बदमाशों को 36 घंटे के अंदर अवैध हथियार, व लुटे गए बैग के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों की पहचान, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर गांव निवासी, रमेश प्रसाद के 18 वर्षिय पुत्र नितिक कुमार व कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ही मुक्तापुर गांव निवासी, सुरेंद्र राय के 20 वर्षिय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 01 लोडेड देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस व लुटे गये बैग बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने इस लूटपाट की घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार किया है।

जिसके बाद गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरूद्ध आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद, न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया। कल्याणपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में मौजूद, पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडे ने बताया कि, मंगलवार 12 मार्च को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर जूट मील रोड के मुसेपुर गांव में, सीएसपी संचालक विकास कुमार झा के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने उस समय लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिस समय वह जूटमिल मुहल्ला स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र को बंदकर अपने घर जा रहे थे। सीएसपी संचालक से लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में, सीएसपी संचालक विकास कुमार झा तथा लुटेरे बदमाश का एक साथी भी गोली लगने से घायल हो गया थी। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। इधर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके देखरेख में, व प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नितीश चन्द्र धारिया के नेतृत्व में, एक एसआईटी का गठन कर दिया गया। जिसके बाद गठित इस एसआईटी ने प्राप्त मानवीय आसुचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, 01 गोली व सीएसपी संचालक से लूटा गया बैग बरामद किया गयि है। गिरफ्तार बदमाशों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह भी बताया है कि, उनके द्वारा विकाश कुमार झा पर की गयी फायरिंग के दौरान ही उनके साथी दीपक कुमार को गोली लग गयी थी। इस दौरान प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष नितीश चन्द्र धारिया, थानाध्यक्ष मथुरापुर मुकेश कुमार, सिपाही ओम नारायण सिंह यादव, रामजनम कुमार आदि के द्वारा किया गया काम काफी सराहनीय रहा।







