अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा/समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में, गेहूं के खेत से मंगलवार 19 मार्च की अहले सुबह, एक युवक का शव मिलने के बाद ईलाके में सनसनी फैल गयी। युवक का शव मिलने की सुचना पर, हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जूट गयी। वहीं शव मिलने की सुचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्षा पिंकी प्रसाद घटनास्थल पर पहूंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा पंचायत स्थित सिलौत गांव निवासी, अर्जुन पासवान के 18 वर्षिय पुत्र राज कपूर के रूप में की गयी है। मृत युवक के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि, हत्यारों ने बहूत ही बेरहमी से उक्त युवक की हत्या की है। ऐसा लग रहा है जैसे कि हत्यारा मृत युवक से बहूत ही ज्यादा नफरत करता था। उधर युवक का शव मिलने के बाद से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक के पास अक्सर कुछ ई रिक्शा चलाने वाला युवक आता था, जिसके साथ मिलकर वह नशा भी किया करता था। जिसके कारण यह आशंका भी जतायी जा रही है कि, उन्हीं युवकों ने मृतक की हत्या कर दी होगी। वहीं मृतक के चाचा का बताना है कि, मृतक घर के पास ही एक आरसीसी पुलिया पर बैठा हुआ था। उधर मृतक की मां मृतक का बिछावन लगाकर खाना खाने के लिए उसे बुलाने लगी। जिस पर मृतक ने आने का बोलकर पुल पर ही बैठा रहा। जब देर रात करीब 2 बजे मृतक के मां की आंख खुली, और वह अपने बेटे के बिछावन के पास पहुंची तो, मृतक राज कपुर अपने बिछावन पर नही था। जिसके बाद मृतक के मां ने इसकी जानकारी परिवार के अन्य लोगों को भी दिया। जिसके बाद उनलोगों ने रात के करीब 3 बजे से मृतक की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नही चला। आज सुबह भी वह लोग खोजबीन कर ही रहे थे कि, उन्हें सुचना मिली कि सिलौत गांव में कुछ लोगों ने खेत में एक शव देखा है। सुचना मिलने पर जब वह लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि, उक्त शव राजकपूर का ही था। जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना मुफस्सिल पुलिस को दिया। सुचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव स्थित एक चौर से, एक युवक का शव बरामद किया गया है। इस घटना को चुनौतीपूर्ण समझते हुए इस घटना का बहूत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।







