समस्तीपुर। जनता दल (यू) के नव निर्वाचित नगर जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मुन्ना को प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोनीत किए जाने के बाद जदयू कार्यालय में सेक्टर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मुन्ना ने कई लोगों को जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। जिनमें लगुनिया सूर्यकंठ के पवन कुमार और कोरबद्धा के अरुण कुमार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें असर्फी सहनी, रतन चौधरी, संजीत कुशवाहा, कमल किशोर, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार बबलू, राम कुमार सिंह, रविन्द्र ठाकुर, शुभकांत ठाकुर, कुंदन कर्ण, अंशु कुमार, बिजय कुमार और अमित कुमार आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी गौरव कुमार शर्मा ने की। इस दौरान नेताओं ने नव मनोनीत नगर जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।







