समस्तीपुर। वासभूमि, आवास और पर्चा देने की मांग को लेकर समाहरणालय के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन में शामिल कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

गैस सिलेंडर के अभाव में आंदोलनकारियों ने लकड़ी का जुगाड़ कर भोजन बनाने की व्यवस्था की। भाकपा माले के कार्यकर्ता समस्तीपुर डीएम कार्यालय के सामने आंदोलनकारियों के लिए लकड़ी जलाकर खाना बनाते नजर आए।
आंदोलनकारियों का कहना है कि वे चूड़ा-मूड़ी खाकर और सीमित संसाधनों में रहकर भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। वासभूमि, आवास और पर्चा देने की मांग को लेकर कार्यकर्ता समाहरणालय के सामने अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन पर डटे हुए हैं।
नेताओं ने कहा कि जब तक प्रशासन द्वारा भूमिहीन परिवारों को वासभूमि, आवास और पर्चा देने का ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गरीब और दलित परिवारों के अधिकार के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।







