उजियारपुर थाना के एसआई लक्ष्मण सिंह को मिली बड़ी सफलता! 8 घंटे में अपहृत नाबालिग किशोरी को किया बरामद! आरोपित किशोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना के एसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने, उजियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर, अपहृत नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

इस दौरान पुलिस ने अपहरण के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मामले की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर, वैशाली जिला में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया गया तथा अपहरण के आरोपी युवक, जो वैशाली जिला का रहने वाला बताया जा रहा है, को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस दोनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *