केवटी (दरभंगा): न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में मंगलवार 28 अप्रैल को, केवटी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी ने थाना क्षेत्र के पथरा गांव पहुंचकर, न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में, कांड के फरार अभियुक्त मोहम्मद बब्लू के घर के मुख्य द्वार पर कुर्की जब्ती से संबंधित इश्तिहार चस्पाकर ईश्तिहार तामिला की प्रक्रिया पूरी ली।
इस दौरान एसआई प्रियंका कुमारी ने, फिरार अभियुक्त के घर के आस-पास के ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी, तथा डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक रूप से घोषणा करवाई, तत्पश्चात अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर विधिवत इश्तिहार चस्पा दिया।
आपको बता दें कि, यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो संबंधित थाने की पुलिस उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगी। जाएगी।







