???? बिग ब्रेकिंग: पत्नी की मौत के बाद खुद को किया मौत के हवाले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अनिल कुमार/समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में, विगत चार दिनों पुर्व एक महिला की हुई मौत के बाद उस महिला के पति ने भी अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव वार्ड 2 निवासी, देवेंद्र साह के रूप में की गयी है।

मृतक ठेला पर चाय नाश्ते की दुकान चलाता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, सैदपुर गांव निवासी मृतक देवेंद्र साह विगत चार दिनों पहले, अपनी पत्नी की सोए हुए में अवस्था में उसके सिर पर किसी वजनदार वस्तु से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी थी। पत्नी की मौत के एक दिन बाद ही देवेंद्र साह ने अपने शरीर पर पेट्रोल तेल का छिड़काव कर आग लगा लिया। जिसमें वह पूरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उसके परिजनों ने उसे ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। जहां से ईलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। जहां घर पर ही देवेंद्र साह की मौत हो गयी। इस संबंध में चकमेहसी थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति का बताना है कि, मामले में परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नही दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *