अरविन्द कुमार/अंगारघाट:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर रेवाड़ी गांव में, अम्बेडकर विचार मंच के तत्वावधान में, रविवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता, कानूनविद, महान समाज शास्त्री एवं अर्थशास्त्री, बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस दौरान उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। समारोह में मौजूद भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, देश के संविधान की रचना करने वाले बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर, आजाद देश के प्रथम सरकार में प्रथम कानून मंत्री बने। उन्होंने कहा कि 9 भाषाओं के ज्ञाता डॉ भीमराव अम्बेडकर, शिक्षित बनने, संगठित होने तथा अपने हक अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया था। मौके पर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय, सचिव तनंजय प्रकाश, राम सगुण सिंह, निर्धन शर्मा, मोहम्मद सकूर, मनटून राम, कपिल देव महतो, राम बालक राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।







