???? बिग ब्रेकिंग: बाईक सवार बदमाशों ने बाईक सवार युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में डीएमसीएच दरभंगा रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा: [समस्तीपुर] कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा समस्तीपुर पथ पर संचालित, कृतिका राईस मिल मुक्तापुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने, एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, गोली लगने से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। घटना सोमवार 22 अप्रैल की देर शाम की बतायी जा रही है। गोलीबारी की घटना में घायल हुए युवक की पहचान, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर निवासी, शंकर राय के 30 वर्षिय पुत्र संतोष कुमार राय के रूप में की गयी है।

वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद सदर डीएसपी 02 सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच, घायल युवक के परिजनों से मिलकर आवश्यक पुछताछ के बाद मामले की छानबीन में जूट गये हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, जख्मी युवक संतोष कुमार राय सोमवार 22 अप्रैल की देर शाम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक से, अपनी बाइक से अपने घर भागीरथपुर गांव लौट रहा था। इसी दौरान कृतिका राइस मिल के पास एक ही बाईक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने, उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद वह उन्होंने दोनों बदमाशों को चकमा देकर बाईक को तेजी से भगाते लगा।

जिसके बाद बदमाशों ने बाईक पर पीछे से फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें से दो गोली उसके पीछे से कमर के पास लग गयी। गोली लगने के बावजूद घायल युवक ने हिम्मत नही हारी, और अपनी दिलेरी का परिचय देते हुए, गोली लगने के बावजूद वह बाइक सहित घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान मथुरापुरघाट पर उसे पुलिस की डायल नंबर 112 की गश्ती टीम दिखी। जिसे उसने पुरी घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद डायल नंबर 112 की पुलिस टीम ने, आनन फानन में उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। सुत्रों का बताना है कि, इस गोलीबारी की घटना में घायल संतोष कुमार यादव ब्याज पर रूपये देने का काम करता था। घटना के समय भी वह ब्याज का पैसा वसूली कर वापस घर लौट रहा था।डीएसपी सदर 2 विजय महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में शामिल सभी बदमाशों को बहूत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *