Samastipur: INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए विधायक ने जनसंपर्क चलाकर मांगा वोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/ताजपुर:[ बिहार की आवाज ] ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर गांव के वार्ड 25, 26 व 27 में, गुरुवार 09 मई को, समस्तीपुर के राजद विधायक अख़्तरूल इस्लाम शाहीन ने, भाकपा माले समर्थकों के साथ, घर-घर चलो अभियान के तहत लोगों से INDIA गठबंधन के समस्तीपुर प्रत्याशी सन्नी हजारी, एवं उजियारपुर प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।

तत्पश्चात मोतीपुर के ही वार्ड-26 में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, अगर देश के लोकतंत्र, आरक्षण व संविधान को बचाना है तो, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को हर हाल में जीताना होगा। वहीं दूसरी ओर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह के नेतृत्व में, भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रजबा, रहीमाबाद, बहादुरनगर, मुर्गियाचक, सरसौना आदि क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर, समस्तीपुर से सन्नी हजारी एवं उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता को वोट देकर विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की।

मौके पर शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह  रवींद्र प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, अर्जुन शर्मा, सुनील शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, मोतीलाल सिंह, महावीर सिंह , संजीव कुमार, बासुदेव राय, शिवनाथ राय, रामबाबू सिंह, राजद के रंजीत कुमार सिंह, दीपक लाल यादव, वार्ड पार्षद अशोक राय, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार मेहता, चंदन राय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, भाकपा माले के मोहम्मद एजाज, मोहम्मद शकील, मोहम्मद कय्यूम, संजीव राय, नीलम देवी, रजिया देवी, रजनी देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार