???? बिग ब्रेकिंग: एनएच-28 पर ट्रक, कार व बाईक के बीच हुई टक्कर, इस हादसे में बाईक सवार युवक की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नसीब लाल झा/मुसरीघरारी:[बिहार की आवाज] मुसरीघरारी थाना अंतर्गत एनएच 28 बेगूसराय मुजफ्फरपुर पथ पर, लाटबसेपुरा गांव स्थित डोभी पुल के पास, रविवार 12 मई की दोपहर करीब 3 बजे ट्रक व कार के बीच हुई भीषण टक्कर में, एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा, ईलाज के लिए मुसरीघरारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के बखरी बुजुर्ग वार्ड 9 निवासी, कैलाश राय के 28 वर्षीय पुत्र महेश कुमार राय के रूप में की गई है। वहीं इस हादसे की सुचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस, सड़क हादसे में शामिल कार, ट्रक व बाईक को जप्त कर थाने ले आई, तथा सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप, अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस दौरान कार चालक तथा ट्रक चालक दोनो फरार हो गया।उधर युवक के मौत की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को हुई, परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही पुरे बखरी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, रविवार 12 मई की दोपहर करीब 3 बजे, एक ट्रक बेगूसराय की ओर से आकर मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी, तथा एक कार मुजफ्फरपुर की ओर से आकर बेगूसराय की तरफ जा रही थी। उक्त कार के पीछे पीछे बाईक सवार युवक भी, ताजपुर की तरफ से आकर मुसरीघरारी चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही कार व ट्रक लाटबसेपुरा गांव स्थित डोभी पुल के पास पहुंची, ट्रक व कार के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई ट्रक, कार के पीछे आ रहे बाइक सवार युवक से जा टकरायी। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बाबत पुछे जाने पर मुसरीघरारी थाना के प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी ने बताया कि, घटना की सुचना मिली है। घटना के सापेक्ष में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस