???? बिग ब्रेकिंग: बहन की शादी का कार्ड बांटने गए युवक को स्थानीय युवक ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/बंगरा:[ बिहार की आवाज  ] बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया बाजार में, अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने गये एक युवक को स्थानीय युवक ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे घायल युवक के परिजनों ने ईलाज के लिए उसे, स्थानीय लोगों के सहयोग से ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने, घायल युवक को खतरे से बाहर बताते हुए ईलाज करने में जूट गए। हालांकि सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती उक्त युवक को, निजी अस्पताल के दलालों ने सदर अस्पताल में तैनात कुछ कर्मियों के मदद से मोहनपुर के एक ट्रामा सेन्टर में भर्ती करा दिया। जहां उसका ईलाज जारी है। घटना सोमवार 13 मई की शाम करीब साढ़े आठ बजे की बतायी जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। गोलीबारी की इस घटना में घायल युवक की पहचान, बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी, मुनिलाल पासवान के 21 वर्षिय पुत्र रतन कुमार के रूप में की गयी है। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है, जो चीरते हुए बाहर निकल गयी। हालांकि इस दौरान घायल युवक के गर्दन पर भी जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे लगातार रक्तस्त्राव जारी था। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि, शायद गोली गर्दन को भी छूते हुए निकल गयी है। घटना के संबंध में घायल युवक रतन कुमार के पिता मुनिलाल पासवान का बताना है कि, रतन अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से देर शाम को निकला था। इसी दौरान कोठिया बाजार में श्रीचनपुर गांव के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दिया। जिसमें उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता का यह भी बताना है कि, करीब 2 माह पूर्व उनका अपने पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था। जिससे संबंधित शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज भी करायी गयी थी। लेकिन इसी बीच आज उनके बेटे को गोली मार दी गयी। वहीं इस बाबत पुछे जाने जाने पर थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, पुराने विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। जिसका ईलाज जिला के एक निजि अस्पताल में किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश की पहचान कर ली गयी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। बहूत जल्द उस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *