???? बिग ब्रेकिंग: 440 वोल्टेज करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में बिजली के करंट की चपेट में आकर, एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जिस समय वह महिला अपने पालतू पशु, भैंस को बांधने जानवरों के बथान में गयी थी। जहां बथान में लगे बिजली बोर्ड का स्विच दबाने के दौरान, वह करंट की चपेट में आ गई, जिसे ईलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

मृत महिला की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत, समस्तीपुर नगर निगम के मुक्तापुर वार्ड 10 निवासी, स्वर्गीय रघुवीर महतो की 48 वर्षिया पत्नी लीला देवी के रूप में की गई है। घटना गुरुवार 16 मई की देर शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने, मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का बताना है कि, गुरुवार 16 मई की देर शाम करीब 7 बजे मृतका अपने पशु को चारा खिलाकर, उसे बथान में बांधने गयी थी। जहां अंधेरा देख वह बथान में लगे बिजली के बोर्ड का स्विच दबाने गई। जहां बिजली बोर्ड का स्वीच दबाने के दौरान वह इसकी चपेट में आ गयी, और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार