गोलियों की तरतराहट से थर्राया जिला! बाईक गैराज संचालक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला में बदमाशों के अंदर खाकी वर्दी का कितना खौफ है, इसका जीता जागता उदाहरण एक बार फिर जिला में देखने को मिला। जहां बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक पर बाईक गैरेज का संचालन कर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण करने वाले एक युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया तथा आराम से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद गैरेज संचालक घटनास्थल पर ही गिर गया, तथा मौके पर ही मौत हो गयी। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचे तथा इसकी सुचना ताजपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंच, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव देने से इंकार करते हुए, एनएच-28 पर गांधी चौक के पास सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया,

तथा घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी, देवकी सहनी के 28 वर्षिय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गयी है। घटना शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 03:30 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गैरेज संचालक संजीव कुमार घटना के वक्त अपने गैरेज पर ही मौजूद थे। उसी दौरान अचानक एक बाईक पर सवार 03 की संख्या में बदमाश पहुंचे, और संजीव कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया। जिसमें 04 गोली मृतक को जा लगी और घटनास्थल पर ही वह गिर गए, तथा मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हालांकि स्थानीय लोग उसे उठाकर ताजपुर रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। आपको बता दें कि विगत कुछ माह से जिला की हालत ऐसी हो गयी है कि, कौन कब तक जिंदा है, और किसे कब गोली मार दी जाएगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

जिला में ऐसा एक भी दिन नही गुजरता है, जिस दिन आपराधिक वारदात ना होता हो। उधर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुराना राग ही अलाप रही है कि, एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल और डीआईयु की टीम मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार