???? बिग ब्रेकिंग: बुढ़ी गंडक नदी में पानी के उपर उपलाता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, मामले की जांच में जुटी मथुरापुर थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[ बिहार की आवाज ] मथुरापुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में, शनिवार 18 मई की सुबह करीब 10 बजे, एक अधेड़ व्यक्ति का उपलाता हुआ शव मिलने के बाद, ईलाके में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सुचना मथुरापुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची मथुरापुर पुलिस ने, स्थानीय गोताखोरों की मदद से, मृतक के शव को नदी से बाहर निकालकर, अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

मृत अधेड़ व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वार्ड संख्या 32 निवासी, रामचंद्र दास के 50 वर्षीय पुत्र राजेंद्र दास के रूप मे की गयी है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र राजू कुमार दास का बताना है कि, उसके पिता मृतक राजेंद्र दास कारपेंटर का काम करते थे, तथा उसी के सहारे परिवार का भरण पोषण होता था। इसी बीच शुक्रवार 17 मई की देर रात में वह अचानक गायब हो गए। जिसके बाद उनलोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ भी पता नही चला। सुबह गंडक नदी से शव मिलने की सूचना पर जब वह लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि वह शव उसके ही पिताजी का है। उधर मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की, गंडक नदी से बरामद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक आवेदन उपलब्ध नही कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राप्त आवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *