???? बिग ब्रेकिंग: कंप्यूटर शिक्षक पर बदमाशों ने किया चाकू से ताबड़तोड हमला, हमले में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में किया गया भर्ती, जांच में जुटी नगर पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मध्य पंचायत स्थित, महावीर चौक के पास कतिपय लोगों ने, शनिवार 25 मई की देर संध्या करीब 8:30 बजे, महावीर चौक पर बस से उतरकर अपने भाई के साथ पैदल ही अपने घर जा रहे युवक को, कतिपय लोगों ने चाकूओं से गोदकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया। जहां घायल शिक्षक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की पहचान चांदचौर मध्य पंचायत स्थित चांदचौर डीह गांव निवासी, स्वर्गीय रामचंद्र महतो के 32 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है। घायल युवक कल्याणपुर प्रखंड में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। घटना के संबंध में घायल शिक्षक का बताना है कि, वह पटना से इलाज करवाकर, सवारी गाड़ी से चांदचौर के महावीर चौक पर उतरकर, वहां से पैदल ही अपने भाई के साथ घर जा रहे थे कि, इसी दौरान महावीर चौक पर अंडा का दुकान चलाने वाले बदमाश युवकों ने, उनके भाई के पेट पर चाकू से हमला करना चाहा, जिसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर उन बदमाश युवकों ने, उनके भाई को छोड़कर उनके उपर ही ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना मिलने के बाद उनके परिजनों ने, ईलाज के लिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक ने यह भी बताया कि, कुछ दिनों पूर्व भी किसी बात को लेकर, उनके भाई के साथ उन बदमाश युवकों का विवाद भी हुआ था, और उस समय भी उसने धमकी दिया था कि, वह उसकी हत्या कर देगा और इसी प्रतिशोध में, उसने शनिवार 25 मई की देर शाम उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि इस दौरान सदर अस्पताल पहुंची नगर थाने की पुलिस, घायल युवक का फर्दबयान लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार