???? बिग ब्रेकिंग: नशाखुरानी व मारपीट की घटना में घायल युवक की 9 दिनों बाद पटना में ईलाज के दौरान हुई मौत, शव के साथ परिजनों ने रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बिहार की आवाज] नशा का सामान खिला-पिलाकर व मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत, 8 दिनों बाद इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में शनिवार 08 जून की देर रात करीब 10:30 बजे हो गयी। ईलाजरत युवक की मौत की सुचना मिलते ही, मृतक के घर में कोहराम मच गया। शनिवार 08 जून की देर रात मृत युवक का शव समस्तीपुर के जितवारपुर स्थित उसके आवास पर लाया गया। जहां मृतक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग को जितवारपुर निजामत मुहल्ला के कन्हैया चौक के पास, मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

उधर सड़क जाम की सुचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद, जामस्थल पर पहुंच सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया, तथा दोषी लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृत युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत कन्हैया चौक वार्ड 16 निवासी, शिवजी महतो के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक छोटू कुमार के परिजनों का बताना है कि, विगत शनिवार 01 जून की देर शाम करीब 8 बजे, मृतक के कुछ दोस्त उसे उसके घर से बुलाकर बाहर ले गए थे। जहां से जब देर रात तक उनका भाई छोटू वापस घर नहीं आया तो, उन लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार 2 जून की सुबह में उनके ग्रामीणों ने उनके मोबाइल पर यह सूचना दिया कि, रेलवे कॉलनी स्थित टैगोर स्कूल के पास वाली गाछी में, उनके भाई की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद जब वह लोग गाछी में पहुंचे तो, उनका भाई घायल अवस्था में गाछी में पड़ा हुआ था। उसके बाद उनलोगों ने तत्काल अपने घायल भाई को, शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां तीन दिनों तक जीवन रक्षक प्रणाली पर रखने के बाद भी, उसके हालात में कुछ सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उक्त अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां पटना में भी लगातार 04 दिनों तक इलाज में रखने के बाद भी, उसे बचाया नहीं जा सका और शनिवार 08 जून की देर रात करीब 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों पर नशा खिलाकर तथा मारपीट कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। उधर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि, नशाखुरानी से मौत होने की सूचना मिली थी। सुचना पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। हालांकि मृतक के परिजन द्वारा दो दिन पहले ही थाना में आवेदन दिया गया था। जिस आवेदन में मृतक के परिजनों द्वारा कहा गया था कि, उनके भाई को नशा खिला दिया गया है। जिसमें वह बीमार हो गया है, और उसका इलाज किया जा रहा है। तत्काल वह लोग अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक मरीज को पटना रेफर किया जा चुका था। इसलिए मृतक का बयान नहीं हो पाया था। हालांकि इसी बीच सूचना मिली कि युवक की मौत हो गई है। हालांकि इस घटना के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *