अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी ने, जिले के सभी थानों में प्रतिनियुक्त टीम हॉक्स व टीम मोबाईल को तत्काल प्रभाव से क्लोज करते हुए, पुलिस लाईन में योगदान देने का आदेश जारी कर दिया। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने यह आदेश, आम अवाम से मिल रही शिकायतों के आधार पर किया है। एसपी समस्तीपुर के द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा गया है कि,जिले में गठित सभी टीम हॉक्स व टीम मोबाइल के जवान को पुलिस केन्द्र वापस किया जाता है।

जारी आदेशपत्र के अनुसार सभी टीम हॉक्स व मोबाइल टीम के जवान 9 जून को, 10 बजे दिन तक पुलिस केन्द्र में अपना योगदान देंगे। तय समय-सीमा के अंदर अगर आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो, वैसे कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी विनय तिवारी ने इसकी सुचना एएसपी सह एसडीपीओ-1 हेडक्वार्टर डीएसपी, पुलिस लाइन डीएसपी व जिले के सभी एसडीपीओ, सभी अंचल निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को वितंतु संवाद आदेश जारी कर, इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि एसपी विनय तिवारी ने आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए बीते वर्ष 13 जनवरी 2023 को, टीम हॉक्स का गठन किया था। परंतु आम-अवाम से मिल रही शिकायतों के कारण उन्होंने, कड़ा एक्शन लेते हुए सभी टीम हॉक्स एवं मोबाइल टीम को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया।








