समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पचपैका पतैली गांव में, हिन्दू युवा संघ के द्वारा “श्रीराम नवमी शोभा यात्रा 2026” का भव्य आयोजन शुक्रवार 27 मार्च को किया गया। यह शोभा-यात्रा महावीर हनुमान मंदिर परिसर से धार्मिक उत्साह व भक्ति भाव के साथ निकाली गई।

इस शोभा-यात्रा का शुभारंभ महावीर हनुमान मंदिर प्रांगण से की गयी, जो करिहारा, शनि मंदिर व जोगी स्थान होते हुए पुनः हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हो गयी। शोभा-यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस शोभा-यात्रा में शामिल श्रद्धालूभक्तों ने बताया कि, इस शोभा यात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में नगर के कई प्रमुख धार्मिक नेता, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।
इस अवसर पर हिन्दू युवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव बिपिन पासवान, पूजा समिति अध्यक्ष विनोद कुमार साह, विकास कुमार, बिपिन साह, विनोद साहू, मनु पासवान, मोहन पासवान, माखन पासवान, सुनील पंडित, साजन साहू, धर्मेंद्र पासवान, धीरज पासवान, पवन ठाकुर, जीतेंद्र साह, सूरज साहू, दिनेश पासवान, राजेश पासवान, रमोड, बमबम कुमार, दिनेश दास, रौशन कुमार, सुशील पासवान, संजय पासवान, पंकज कुमार, शीतल पासवान, अजीत कुमार, चुनचुन पासवान, मोनू पासवान, मंटी कुमार, महेश सोनी, अविनाश पासवान, गोलू मिश्रा, चंदन मिश्रा, प्रवीण कुमार, शिवम कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।







