???? बिग ब्रेकिंग: पीने के पानी को लेकर मचा हाहाकार, प्रतिरोध मार्च निकालकर विभाग को दी गयी चेतावनी, मांगे पुरी ना होने की स्थिति में की जा सकती है आंदोलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट पंचायत के वार्ड 05 में, भाकपा माले ने स्थानीय ग्रामीणो के साथ मिलकर प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रतिरोध मार्च में शामिल स्थानीय लोगों ने, एक सप्ताह से बन्द परे नल जल योजना को, अविलंब चालू कर जलापूर्ति बहाल करने, नल जल योजना से वंचित लोगों को पानी का कनेक्शन देने, नल जल योजना में अवैध ठीकेदारी के नाम पर, पदाधिकारियों की दलाली और चमचागिरी करने वाले को, नल जल योजना के इस कार्य से हटाने की मांग कर रहे थे।

भाकपा माले के नेतृत्व में निकाली गयी यह प्रतिरोध मार्च, अंगारघाट पंचायत के वार्ड संख्या 5 से, अंगारघाट घाट चौक होते हुए, पंचायत भवन परिसर में पहुंच, एक सभा में तब्दील हो गया।पंचायत भवन परिसर में आयोजित, इस सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, इस भीषण गर्मी में पंचायत के वार्ड संख्या 5 व 8 सहित, अन्य वार्ड के लोगों के बीच नल जल योजना ध्वस्त हो जाने के कारण, पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। किसी वार्ड के नल जल योजना का मोटर जला हुआ है, तो कहीं पम्प खराब पड़ा हुआ है। बिहार सरकार के इस योजना के संचालन के बाद, ज्यादातर वार्ड में, अब चापाकल तक जल्दी नहीं मिल पाता है। जिससे कारण स्थानीय लोग 2 से 3 किलोमीटर दूर से पीने, नहाने, खाना बनाने तथा कपड़े धोने के लिए पानी लाते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार में डबल इंजन की इस सरकार में सभी कल्याणकारी योजनाएं ध्वस्त हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि अगर वंचित लोगों को दो दिनों के अन्दर, जलापूर्ति नहीं की जाती है तो, तथा दलाल ठिकेदार पर कार्रवाई नही की जाती है तो, भाकपा माले एक सप्ताह के बाद एसएच 55 को, समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग पर अंगारघाट घाट चौक के पास, अनिश्चितकाल के लिए जाम कर देगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता गनिता कुमारी की होगी। सभा को समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, हरिकांत गिरी, रणजीत पासवान, लाल बाबू पासवान, परमेश्वर राम, प्रमोद पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *