अरविन्द कुमार/खानपुर:[ समस्तीपुर ] खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजयरामपुर गांव में, अपने दरवाजे पर सो रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।गोली लगने से घायल युवक को उसके परिजनों ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के भोरे जयरामपुर गांव के वार्ड 5 निवासी, सुकेश झा के 18 वर्षिय पुत्र सुंदरम कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि बदमाशों ने सुंदरम के सिर में गोली मारी है, जो गोली युवक के सिर के आर पार हो गया है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय ग्रामीणों तथा घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के संबंध में सूत्रों का बताना है कि, घायल युवक भोरे जयरामपुर गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उक्त युवक के सिर में गोली मार दी, और भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर घायल युवक के परिजन घर से बाहर निकले तो, देखा कि दरवाजे पर सो रहा सुंदरम के सिर से खुन निकल रहा है। जिसके बाद गायल युवक के दरवाजे पर कोहराम मच गया। घायल युवक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए, पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर एसडीपीओ सदर 2 विजय कुमार महतो ने बताया कि, खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेजयरामपुर गांव में एक युवक को सोए हुए अवस्था में, सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। जिसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया था। जिसे गंभीर अवस्था में ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामला की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टांत मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।







