
अरविन्द कुमार/अमित कुमार/उजियारपुर:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाने की पुलिस ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, थाना क्षेत्र में बाईक पर सवार होकर, पिस्तौल का प्रदर्शन करने वाले बदमाश युवक को, विडियो क्लीप वायरल होने के करीब 8 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान, अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामातुला गांव स्थित वार्ड 15 निवासी, राम विलास राय के 25 वर्षिय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक के द्वारा एक बाइक पर सवार होकर, उसी अवस्था मे पिस्तौल में गोली भरने का एक विडियो क्लीप, बुधवार 03 जुलाई को काफी तेजी से वायरल हुआ था। जिसकी सुचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस, आरोपी युवक की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच स्थानीय पुलिस को सुचना मिली कि, विडियो में पिस्तौल के साथ दिख रहा युवक मुरियारो बांध पर है। सुचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी को दबोच लिया। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर अंगारघाट एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि, आरोपी गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। वह आदतन अपराधी है, और वह पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। हालांकि NEWS20 BIHAR KI AWAZ पोर्टल वायरल हो रहे इस विडियो क्लीप के सत्यता की पुष्टि नही करता है।









