
अरविन्द कुमार/अमित कुमार/विभूतिपुर:[समस्तीपुर] विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत पतैलिया पुस्तकालय पर रविवार 14 जुलाई से जारी, भाकपा माले का दो दिवसीय जिला कमिटी की बैठक सोमवार 15 जुलाई को दुसरे दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी।

बैठक के दुसरे दिन मौके पर मौजूद, भाकपा माले पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि, भाजपा की दमनकारी, महंगाई एवं बेरोजगारी वाली अडानी- अंबानी की सरकार से जनता मुक्ति चाहती है। मोदी सरकार वाजिब हकों को नकार रही है। राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिलना देश के विकास के लिए जरूरी है। अगर सरकार इसे इस बार नकारती है तो, विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू को भारी फजीहत झेलनी होगी।
वहीं माले केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश ने कहा कि, दक्षिण बिहार की तरह ही भाकपा माले का तेवर वाला आंदोलन, उत्तर बिहार में भी तेज होगा। जिसमें दलितों-गरीबों का व्यापक और विराट आंदोलन खड़ा किया जाएगा। केंद्रीय कमिटी के फैसले के आलोक में “हक दो-वादा निभाओ” विशेष अभियान के तहत, 28-31 जुलाई तक सभी शाखाओं की बैठक करने, गांव-पंचायतों में जनसंवाद अभियान चलाने, बिहार सरकार द्वारा घोषित 94 लाख गरीबों को 2 लाख रूपये की सहायता देने को लेकर, विराट आंदोलन शुरु करने, बुलडोजर राज के खिलाफ 25 जुलाई को विधानसभा मार्च आंदोलन करने, पार्टी एवं जनसंगठनों का सदस्यता बढ़ाने तथा, पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि, दाखिल- खारिज, मनरेगा समेत अन्य विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में जारी, लूट-भ्रष्टाचार, गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।
बैठक में जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ललन कुमार, रामचंद्र पासवान, रौशन कुमार, अजय कुमार, जीबछ पासवान, गंगा प्रसाद पासवान, उपेंद्र राय, राजकुमार पासवान, फूलबाबू सिंह, संजीत पासवान, मनीषा कुमारी, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, अनील चौधरी, लोकेश राज आदि उपस्थित थे।









